जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में 15 दिन पहले बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात हुई थी। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें तीनों युवक बाइक पर दिखाई दिए है। मामले में अब तक लुटेरों को पकड़ा नहीं गया है। पीड़ित ने दो दिन पहले 7 अप्रैल को मुरलीपुरा थाने में दोबारा से परिवाद के बारे में रिमांइडर कराया गया।
पीड़ित अजयपाल सिंह (67) निवासी रोड नम्बर 4 शिव हनुमान मंदिर के पास कल्याण नगर ने बताया- 15 दिन पहले 23 मार्च को सुबह साढे 8 बजे उनकी पत्नी मंदिर में पूजा करके घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक पर बैठे तीन लड़कों में से एक लड़का उनके पीछे आया और दो तोले की सोने की चैन तोड़कर भाग गया। ये देखकर मौके पर मौजूद एक अन्य महिला चिल्लाई और बदमाशों के पीछे भागी। भीड़ एकत्रित हो गई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
घटना वाले दिन आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर पुलिस को दिया गया। लुटेरों की बाइक का नंबर भी दिया गया। इस बात को 15 दिन हो गए। इसके बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पाई है।
पीड़ित ने दो दिन पहले 7 अप्रैल को थाना मुरलीपुरा को दोबारा से उनके परिवाद के बारे में रिमांडर कराया गया। जिसके बाद आज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। अगर उसी दिन पुलिस वारदात को देखने के बाद एफआईआर दर्ज कर लेती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे।






