Home » राजस्थान » झुंझुनू जिले में थाना कोतवाली व एजीटीएफ की कार्रवाई, भारत फाईनेंस इन्कुलजन लिमिटेड झुन्झुनू में हथियार की नोंक पर हुई लूट का खुलासा

झुंझुनू जिले में थाना कोतवाली व एजीटीएफ की कार्रवाई, भारत फाईनेंस इन्कुलजन लिमिटेड झुन्झुनू में हथियार की नोंक पर हुई लूट का खुलासा

जयपुर झुंझुनू जिले की थाना कोतवाली व एजीटीएफ की टीम ने भारत फाईनेंस इन्कुलजन लिमिटेड झुन्झुनू में हथियार की नोंक पर हुई लूट का खुलासा कर दो मुख्य आरोपियों अमरजीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र करनेल सिंह (25) व मोहम्मद अली पुत्र नूर मोहम्मद (26) निवासी रावला जिला श्रीगंगानगर को बापर्दा एवं हथियार सप्लायर अनिल कुमार विश्नोई पुत्र रामचन्द्र (21) रावला जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है। बापर्दा गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया 25 मार्च को भारत फाईनेंस इन्कुलजन लिमिटेड झुन्झुनू के कार्मिक अमित भार्गव ने रिपोर्ट दी थी कि आज उनकी शाखा में लूट के लिए तीन अज्ञात लड़के आए थे, जिनके पास एक गन थी। एक लड़के ने उस पर गन तानी और सेफ रूम की चाबी मांगी। चाबी उसके पास नहीं होने पर उसने मेरे गले की चांदी की चैन छीन ली।

बदमाशों ने मेरा मोबाइल बंद कर बाहर रख दिया और मुझे एक कमरे में बंद कर तीनों सेफ रूम की चाबी तलाशने लगे। चाबी नहीं मिलने पर ब्रांच क्रेडिट मैनेजर गोविन्द सिंह की मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

शहर में दिनदहाडे हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी चौधरी द्वारा के थाना कोतवाली एवं डीएसटी झुंझुनू की संयुक्त टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर बीस हजार रूपये इनाम की घोषणा की गई। गठीत टीम द्वारा आसूचना तंत्र, कॉल डिटेल के विश्लेषण, सैकडो सीसीटीवी फुटेज खंगाल अज्ञात आरोपियों की झुंझुनू एवं बीकानेर जिले में तलाश की।

कठिन प्रयत्न कर मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ बब्बू को उसके गांव 10 डीओएल से व सह आरोपी मोहम्मद अली को खाजूवाला रोड पर बिशनपुरा के पास स्थित एक जीप्सम फैक्ट्री से डिटेन कर बापर्दा गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक व चैन जब्त की गई। जिन्होंने पूछताछ में अपने तीसरे साथी का नाम मंथन शर्मा निवासी श्री गंगानगर बताया।

घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार देशी कट्टे के बारे में पूछने पर आरोपियों ने कट्टा अनिल कुमार विश्नोई द्वारा उपलब्ध कराना बताया। इस पर टीम ने आसूचना संकलन कर आरोपी अनिल कुमार भरसक प्रयासों से उसके घऱ से दस्तयाब किया है। आरोपियों से पुलिस की टीम गहनता से पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल के कांस्टेबल जितेंद्र थाकन की विशेष भूमिका रही।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली से एसएचओ हरजिंदर सिंह, एएसआई सुमर सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, एजीटीएफ झुंझुनू से हेड कांस्टेबल विक्रम ताखर, कांस्टेबल अंकित ओला, अमित मोडसरा, सुरेंद्र सिंह विक्रम सिंह, साइबर सेल से हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार व जितेंद्र थाकन शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों