Home » राजस्थान » पाली जिले में थाना सोजत सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25000 हजार का इनामी गिरफ्तार : कुलदीप सिंह हत्याकांड में था वांछित, 2 साल से थी पुलिस को तलाश

पाली जिले में थाना सोजत सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25000 हजार का इनामी गिरफ्तार : कुलदीप सिंह हत्याकांड में था वांछित, 2 साल से थी पुलिस को तलाश

जयपुर 10 अप्रैल। पाली जिले की सोजत सिटी थाना पुलिस ने साल 2023 में घटित सनसनीखेज कुलदीप सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी शिव सिंह पुत्र चैन सिंह (37) निवासी पीडिहारों की ढाणी, रणसीगांव थाना बोरूंदा जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। 2 साल से फरार चल रहे आरोपों की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि घटना के संबंध में 15 जनवरी 2023 को रूपवास निवासी शार्दुल सिंह राजपुरोहित द्वारा थाना सोजत पर रिपोर्ट दी गई कि आज रात उसका भतीजा कुलदीप सिंह पुत्र किशन सिंह कार लेकर घर से बाहर गया था। रास्ते में मरुधर केसरी रोड पर एक मारुति स्विफ्ट कार और स्कॉर्पियो में सवार 10-12 व्यक्ति आये। इन्होंने अपनी गाड़ी से कुलदीप की गाड़ी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी। कुलदीप की कार बिजली के खंभे से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई और वह उसमें फंस गया। दोनों गाड़ियों में सवार बदमाशों ने सरियों से कुलदीप की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे घसीट कर अपने स्कॉर्पियो में पटक अगवा कर ले गए। रास्ते में मारपीट कर हत्या की और निंबोल फैक्ट्री के पास पटक कर भाग गये।

लंबे समय से फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आईजी रेंज के निर्देश पर ऑपरेशन भौकाल चलाया जा रहा है । घटना के बाद से आरोपी शिव सिंह फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा व सीओ जेठू सिंह करणोत के सुपरविजन एवं एसएचओ सोजत सिटी देवी दान बारहठ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से अथक प्रयास कर आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS