Home » राजस्थान » जयपुर में घर में घुसकर LPG गैस सिलेंडर चोरी, VIDEO:पैदल आए बदमाश ने की रैकी, पोर्च में रखे सिलेंडर को उठा ले गया

जयपुर में घर में घुसकर LPG गैस सिलेंडर चोरी, VIDEO:पैदल आए बदमाश ने की रैकी, पोर्च में रखे सिलेंडर को उठा ले गया

जयपुर में घर में घुसकर LPG गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। पैदल आकर बदमाश ने घर में घुसकर रैकी की। पोर्च में रखे सिलेंडर को खोलकर उठा ले गया। घर में लगे CCTV फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई। सांगानेर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर LPG गैस सिलेंडर चोर की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सांगानेर की प्रेम कॉलोनी निवासी किशन यादव के घर चोरी की वारदात हुई है। बुधवार दोपहर वह मार्केट में शॉपिंग करने गए थे। पीछे से पैदल आकर मेन गेट खोलकर अंदर घुसे बदमाश ने रैकी की। घर की रैकी के बाद पोर्च में रखे LPG गैस सिलेंडर को खोलकर चोरी कर ले गए। देर शाम लौटने पर गैस सिलेंडर गायब मिलने पर चोरी का पता चला।

CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत

घर में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर सिलेंडर चोर की करतूत कैद मिली। दोपहर करीब 4:30 बजे एक लड़का पैदल घर का मेन गेट खोलकर अंदर घुसा। घर के अंदर घूमकर रैकी के बाद पोर्च में रखे गैस सिलेंडर को चुराने के लिए रेगुलेटर खोल दिया। महज 2 मिनट में इधर-उधर खड़े होकर निगरानी कर गैस सिलेंडर को उठाकर चोरी कर ले गया। सांगानेर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS