Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:मिलने के बहाने धोखे से बुलाया, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:मिलने के बहाने धोखे से बुलाया, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर आरोपी ने उसे साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर देहशोषण किया। मुहाना थाने में पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मुहाना थाना पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर काट मामला धौलपुर पुलिस को भेजा है।

पुलिस ने बताया- मुहाना इलाके की रहने वाली 22 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- साल-2023 में उसकी बातचीत आरोपी से हुई थी। अपनी बातों के जाल में फंसाकर आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। जून-2023 में मिलने के बहाने उसे धौलपुर बसेड़ी बुलाया। धोखे से मिलने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ देहशोषण किया। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अब मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ मुहाना थाने में शिकायत दी। मामला धौलपुर के बसेड़ी का होने पर मुहाना थाना पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर काटकर धौलपुर भेज दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों