Home » राजस्थान » जेल-प्रहरी भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को पैंट उतारनी पड़ी:जिप और हुक निकलवाने के बाद मिली एंट्री, हाथ का कड़ा-गले से रुद्राक्ष भी उतरवाए

जेल-प्रहरी भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को पैंट उतारनी पड़ी:जिप और हुक निकलवाने के बाद मिली एंट्री, हाथ का कड़ा-गले से रुद्राक्ष भी उतरवाए

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आज (शनिवार) प्रदेशभर में 1278 केंद्रों पर जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा हो रही है। ये परीक्षा केंद्र प्रदेश के 38 जिलों में बनाए गए हैं। मनाही के बावजूद तमाम अभ्यर्थी हाथ में कड़े, माला, जिप और हुक लगी पैंट पहनकर सेंटरों पर पहुंचे। कोटा के एक सेंटर पर अभ्यर्थी को पैंट तक उतारनी पड़ी। उसकी पैंट से जिप और हुक हटाया गया। इसके बाद उसे एंट्री मिली। इसी तरह तमाम अभ्यर्थियों को लोअर या पायजामे में ही एंट्री दी गई। कई सेंटरों पर हाथ का कड़ा, गले में पहने माला और रुद्राक्ष भी उतरवाए गए।

शनिवार को दो पारियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक परीक्षा हो रही है। सुबह परीक्षा से एक घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया गया।

कुल 803 पदों के लिए हो रही भर्ती परीक्षा में 8,20,942 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पारी में 4,10,443 और दूसरी पारी में 4,10,499 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें भर्ती में एक पद के लिए 1022 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।

कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र में स्थित सेंटर पर लेट पहुंचने पर युवती को एंट्री नहीं दि गी।
कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र में स्थित सेंटर पर लेट पहुंचने पर युवती को एंट्री नहीं दि गी।

जयपुर में सबसे ज्यादा सेंटर बनाए गए जयपुर में 176 केंद्रों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पारी में 61968 और दूसरी पारी में भी 61968 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जोधपुर में 114 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। सबसे कम परीक्षा केंद्र करौली में बनाए गए हैं। यहां मात्र 7 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है।

कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र स्थित सेंटर पर युवक दौड़ते हुए पहुंचा, लेकिन एंट्री नहीं मिली।
कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र स्थित सेंटर पर युवक दौड़ते हुए पहुंचा, लेकिन एंट्री नहीं मिली।

सेंटर पर नहीं मिली एंट्री कोटा में उद्योग नगर क्षेत्र के इंदिरा गांधी नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के हाथ से कड़ा , गले का धागा और रुद्राक्ष उतरवाया गया। इस सेंटर पर दो छात्र 9:00 बजे के बाद पहुंचे। दोनों को सेंटर पर एंट्री नहीं दी गई।

कोटा उद्योग नगर क्षेत्र स्थित सेंटर पर कड़ा और रुद्राक्ष भी उतरवा लिए गए।
कोटा उद्योग नगर क्षेत्र स्थित सेंटर पर कड़ा और रुद्राक्ष भी उतरवा लिए गए।

कोटा में 58 सेंटर पर परीक्षा कोटा में 58 परीक्षा केंद्र पर एग्जाम हो रहा है। पहली पारी में 17832 और दूसरी पारी में 17832 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पुलिस के जवानों ने मेटल डिटेक्टर से चेक करने के बाद ही अभ्यर्थियों को सेंटर पर एंट्री दी। सेंटर पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

कोटा में पुरुष अभ्यर्थी को पैंट उतारकर उसका हुक और जिप निकलवाना पड़ा।
कोटा में पुरुष अभ्यर्थी को पैंट उतारकर उसका हुक और जिप निकलवाना पड़ा।

पैंट की जिप हटवाने के लिए घूमते रहे छात्र कोटा के नयापुरा बाग स्कूल में कई पुरुष अभ्यर्थी पैंट लेकर इधर-उधर भटकते नजर आए। स्कूल के सामने ही मेकैनिक की दुकान पर अभ्यर्थियों ने अपने पैंट के हुक और जिप हटवाए। यहां नगर निगम की ओर से संचालित आधुनिक शौचालय में महिला अभ्यर्थियों के ड्रेस चेंज करने के कर्मचारियों ने पैसे भी मांगे। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। शौचालय कर्मचारियों को पैसे नहीं मांगने की हिदायत दी गई।

कोटा के एक सेंटर में पैंट की जिप और हुक निकलवाकर ही एंट्री मिली।
कोटा के एक सेंटर में पैंट की जिप और हुक निकलवाकर ही एंट्री मिली।

इस साल पेपर के नियमों में जिप और हुक वाली पैंट पहनकर आना मना है। कोई भी ऐसा कपड़ा, जिसमें मेटल की जिप या चेन लगी होगी, उसे पहनकर परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुर्ता-पायजामा ड्रेस कोड में शामिल किया था।

जयपुर के बनीपार्क स्थित महात्मा गांधी सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे लोग।
जयपुर के बनीपार्क स्थित महात्मा गांधी सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे लोग।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS