जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 में निजी खातेदारी करीब 02 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त,सहारा सिटी होम्स के पास सेक्टर रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त,जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। साथ ही सुओमोटो के तहत टोंक रोड़ लक्ष्मी नगर कॉलोनी की रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम दादिया की तन जिला जयपुर में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाया भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़क ,बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सहारा सिटी होम्स के पास सेक्टर रोड़ सीमा पर ही कब्जा-अतिक्रमण कर करीब 24 ग् 18 मीटर में कम्पाउण्ड वॉल इत्यादि अवैध निर्माण-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर सेक्टर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बाड़ा पदमपुरा जिला जयपुर में खसरा नं.-500 जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि रक्बा 0.03 हैक्टयर पर स्थानीय काश्तकारों द्वारा कब्जा-अतिक्रमण कर निजी खातेदारी कृषि भूमि में सम्मिलित कर अवैध रूप से बनाई गई बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कब्जा-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर जेडीए सवमित्व की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।जविप्रा स्वामित्व की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे-अतिक्रमण करने के संबंध में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही बाबत् उक्त सरकारी भूमि को संरक्षित व सदुपयोंग करने के संबंध में उपायुक्त जोन-14 को पत्र लिखा गया है।
इसी प्रकार सुओमोटो के तहत माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में जोन -14 के क्षेत्राधिकार अवस्थित टोंक रोड़ लक्ष्मी नगर कॉलोनी में मकानों के आगे रोड़ सीमा में ही दोनों तरफ भूखण्डधारियों द्वारा करीब 10 स्थानों पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाये गये 05 चबूतरें,02 स्थानो पर सीढियां,03 स्थानों पर लाँन हेतु लगाये गये लोहे के एंगल,जालियां/दीवारों से निर्मित एनक्लोज़र,इत्यादि किये गये अतिक्रमणों के संबंध में अतिक्रमणकर्ताओं को सुओमोटो के तहत नोटिस जारी कर मुनादी की गई एवं अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया परन्तु अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांकः 29.09.2023 को जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम,प्रवर्तन अधिकारी जोन-14,08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।







