Home » राजस्थान » गेहूं निकालते समय थ्रेसर में फंसा युवक, मौत:मशीन के अंदर चला पूरा शरीर, मॉर्च्युरी लाकर निकाले शव के टुकड़े

गेहूं निकालते समय थ्रेसर में फंसा युवक, मौत:मशीन के अंदर चला पूरा शरीर, मॉर्च्युरी लाकर निकाले शव के टुकड़े

सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत पर गेहूं निकालते समय एक युवक थ्रेसर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शरीर पूरी तरह मशीन में चला गया, केवल पैरों का हिस्सा ही बाहर दिख रहा था। पुलिस ने मशीन को मोर्चरी पहुंचाया, जहां उसे खोलकर शव निकाला गया।

सदर थाना एसआई गोकुलराम ने बताया ​​​​​​-घटना आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र स्थित तलवार नाका इलाके की है, जहां शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे झामर निवासी नाथूराम (18) पुत्र अन्नाजी अपनी बुआ के खेत पर गेहूं निकालने गया था। खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकाले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नाथूराम गेहूं के साथ मशीन में खिंच गया और थ्रेसर में फंस गया।

मौके पर हाहाकार मच गया। लोगों ने तुरंत मशीन बंद कर दी, लेकिन तब तक युवक का पूरा शरीर थ्रेसर में समा चुका था। केवल पैरों का आखिरी हिस्सा ही बाहर दिखाई दे रहा था।

सूचना मिलते ही गिरवर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि युवक का शव मशीन में बुरी तरह फंसा हुआ था, इसलिए थ्रेसर को वहीं से निकालना संभव नहीं था। ऐसे में पुलिस ने पूरी थ्रेसर मशीन को ही मॉर्च्युरी ले जाकर पहुंचाया। थ्रेसर को खोलकर शव के टुकड़े बाहर निकाले गए। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान