Home » राजस्थान » राजस्थान में कल से बदलेगा अदालतों का समय:हाईकोर्ट से लेकर अधीनस्थ अदालतों में दोपहर 1 बजे तक होगी सुनवाई

राजस्थान में कल से बदलेगा अदालतों का समय:हाईकोर्ट से लेकर अधीनस्थ अदालतों में दोपहर 1 बजे तक होगी सुनवाई

राजस्थान की अदालतों में 15 अप्रैल से समय बदलेगा। हाईकोर्ट से लेकर प्रदेश की अधीनस्थ अदालतें अब सुबह की शिफ्ट में चलेगी। हाईकोर्ट में सुबह 8 बजे लेकर दोपहर 1 बजे तक और अधीनस्थ अदालतों में सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक सुनवाई होगी।

अदालतें 27 जून तक मॉर्निंग शिफ्ट में काम करेगी। प्रदेश में अदालतों की स्थापना के बाद से ही गर्मियों में कोर्ट्स मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होती है। जुलाई से फिर अदालतें अपने रूटीन समय पर संचालित होगी।

नई समय सारिणी के तहत हाईकोर्ट में रजिस्ट्री और अधीनस्थ न्यायालयों में कार्यालय का समय सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। अधीनस्थ अदालतों में जजेज कोर्ट रूम के अलावा अपने चैम्बर में सुबह साढ़े 7 से 8 बजे तक और दोपहर को साढ़े 12 बजे से 1 बजे तक काम करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास