Home » राजस्थान » प्रतापेश्वर महादेव विकास सेवा समिति में नई कार्यकारिणी का गठन:गिरिराज वशिष्ठ सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

प्रतापेश्वर महादेव विकास सेवा समिति में नई कार्यकारिणी का गठन:गिरिराज वशिष्ठ सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

जयपुर के रामगढ़ मोड स्थित प्रतापेश्वर महादेव विकास सेवा समिति में रविवार को चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में गिरिराज वशिष्ठ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव अधिकारी सूर्यनारायण शर्मा ने बताया कि समिति में हर तीन साल में चुनाव होते हैं। इस बार सभी सदस्यों ने मिलकर अध्यक्ष का चयन किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का गठन किया। राजेश सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गोविंद नारायण शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया।

संजीव शर्मा को सचिव और कमल प्रसाद वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

रवि खुशलानी को संगठन मंत्री और गिरधर शर्मा को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया। योगेश चतुर्वेदी, मुरारीलाल शर्मा, सूर्यप्रकाश वशिष्ठ और दीपक शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया।

समिति के संरक्षक महेश चन्द गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान