Home » राजस्थान » कांग्रेस विधायक इंदिरा मीना ने भाजपा नेता से की मारपीट:शर्ट फाड़ी, कॉलर पकड़कर खींचा; बोलीं-बीजेपी है तो क्या गुंडाराज हो गया?

कांग्रेस विधायक इंदिरा मीना ने भाजपा नेता से की मारपीट:शर्ट फाड़ी, कॉलर पकड़कर खींचा; बोलीं-बीजेपी है तो क्या गुंडाराज हो गया?

सवाईमाधोपुर के बौंली में अंबेडकर प्रतिमा पर नाम की पट्टिका लगाने को लेकर विवाद हो गया। बामनवास से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीना ने बौंली भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित से हाथापाई की। कॉलर पकड़कर खींचा और शर्ट फाड़ दी। धमकाते हुए बोलीं- बीजेपी है तो क्या गुंडाराज हो गया क्या ?

मामला रविवार रात 2 बजे का है। करीब 2 घंटे तक ये पूरा विवाद चला। मामल बढ़ता देख एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा, एएसपी नीलकमल, एसएचओ राधा रमन गुप्ता मौके पर पहुंचे और दोनों ही पक्षों से समझाइश की। अभी दोनों पट्टियों को सुरक्षित जगह पर रखा गया है।

पहले तीन फोटोज में देखिए पूरा विवाद…

विधायक इंदिरा मीना भाजपा मंडल अध्यक्ष की शर्ट को खींचती हुई।
विधायक इंदिरा मीना भाजपा मंडल अध्यक्ष की शर्ट को खींचती हुई।
विधायक इंदिरा मीना भाजपा नेता की कॉलर पकड़ते हुए।
विधायक इंदिरा मीना भाजपा नेता की कॉलर पकड़ते हुए।
विधायक और मंडल अध्यक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि प्रशासनिक अधिकारी भी देर रात मौके पर पहुंचे।
विधायक और मंडल अध्यक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि प्रशासनिक अधिकारी भी देर रात मौके पर पहुंचे।

तीन पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला…

1. दो साल पहले हुआ था प्रतिमा का अनावरण दरअसल, बौंली में 2 साल पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण हुआ था। यहां पीडब्ल्यूडी की ओर से चौराहे का निर्माण करवाया जा रहा है। दो साल पहले बामनवास विधायक इंदिरा मीना की ओर से इसका शिलान्यास किया गया था। इस पट्टिका पर उनके साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम भी था, जिसे रविवार रात को हटा दिया गया था।

इस दौरान बौंली भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित के साथ प्रधान कृष्ण पोसवाल भी थे। बताया जा रहा है कि इंदिरा मीणा और पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी जोशी के नाम की पट्टिका प्रतिमा के नीचे लगाई जानी थी। प्रधान और बौंली मंडल अध्यक्ष ने इस पर आपत्ति की और वहां से उसे हटा दिया।

2. इंदिरा मीणा पटि्टका नीचे देख भड़की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रात करीब 12 बजे विधायक इंदिरा मीना मौके पर पहुंचीं। यहां अपने नाम की पट्टिका नीचे देख वह भड़क गई। इस पर हनुमत दीक्षित से बहस हो गई।

3. भाजपा नेता की कार के पायदान पर चढ़ गई मामला इतना बढ़ गया कि हनुमत दीक्षित जब कार में सवार होकर निकलने लगे तो इंदिरा मीणा गुस्सा हो गई। वह पहले बहस करने लगी और फिर कार पर चढ़ गई। इसके बाद हाथापाई की भी नौबत आ गई। इंदिरा मीना धमकाते हुए कहने लगी- बीजेपी है तो गुंडाराज हो गया क्या, गुंडागर्दी क्यों कर रहे हो। अंबेडकर की प्रतिमा के हाथ कैसे लगाया।

विधायक-भाजपा नेता के विवाद से जुड़ी दो फोटोज…

विधायक इंदिरा मीणा और बौंली भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित में बहस होती हुई।
विधायक इंदिरा मीणा और बौंली भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित में बहस होती हुई।
वह पटि्टका, जिसको हटाने को लेकर पूरा विवाद हुआ।
वह पटि्टका, जिसको हटाने को लेकर पूरा विवाद हुआ।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार