जयपुर के मुहाना थाना पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को एक हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 13 अप्रैल को इन लोगों ने महिमा सर्किल पर हथियार की नोक पर एक कार को रुकवाया और उस में बैठे व्यक्ति के साथ लूटपाट और मारपीट की । पुलिस ने सभी बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया हैं।
मुहाना थाना सीआई उदयसिंह यादव ने बताया कि डीसीपी साउथ के आदेश थे की इलाके में आदतन बदमाशों पर नजर रखी जाए जिस पर पुलिस ने एक शातिर बदमाश भूपेन्द्र कुमार मीणा को डिटेन किया। पुलिस ने उस के पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस रिकवर किये। आरोपी आपराधिक प्रवर्ती का हैं जिस पर आरोपी से गहनात से पूछताछ की गई तो आरोपी ने पुलिस को बताया कि उस ने अपने अन्य साथियों जितेन्द्र वैरागी, आशिष जोगी एवं शिवम गुर्जर के साथ मिलकर 13 अप्रैल की रात को महिमा सर्किल के पास हथियार दिखा कर राहगीर की गाडी के आगे अल्टो कार लगाकर उसको डरा धमका कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं। जिन के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इन की हुई गिरफ्तारी
1. भूपेन्द्र कुमार मीणा (26) पुत्र नाहर सिंह मीणा निवासी सपेरा बस्ती गंगापुर सिटी चाना उदय मोड गंगापुर सिटी हाल रांथल होटल के पास बाला जी अपार्टमेन्ट दुर्गापुरा सांगानेर जयपुर
2. जितेन्द्र वैरागी (25) पुत्र जगदीश प्रसाद वैरागी निवासी गांव कडी झोंपड़ी थाना गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर हाल खुशी विहार पत्रकार कोलोनी थाना मुहाना जयपुर (170 बीएनएसएस)
3. आशिष जोगी (19) पुत्र हेमराज जोगी निवासी सैनिक नगर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर हाल खुशी विहार पत्रकार कोलोनी थाना मुहाना जयपुर (170 बस्स)
4. शिवम गुर्जर (21) पुत्र रंगलाल गुर्जर निवासी गांव जिझण थाना सिकन्दरा दौसा हाल खुशी विहार पत्रकार कोलोनी थाना मुहाना जयपुर (170 बीएनएसएस)





