Home » राजस्थान » लूट का मामला:दो बदमाशों ने दुकानदार से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटे

लूट का मामला:दो बदमाशों ने दुकानदार से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटे

नाहरगढ़ इलाके में दो बदमाशों ने दुकानदार से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित जयलाल मुंशी का रास्ता निवासी महेश ने रविवार को नाहरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह दुकान मंगल कर घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और 20 हजार लूटकर भाग गए।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। इधर, जालूपुरा इलाके में बदमाशों ने राहगीर से मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में पीड़ित एमपी के भिंड निवासी रामकेश शाक्य ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वनस्थली मार्ग पर बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास