Home » राजस्थान » कर्नाटक का कांग्रेस नेता अजमेर से गिरफ्तार:वक्फ बिल को लेकर पूर्व पार्षद ने जारी किया था भड़काऊ मैसेज,पुलिस कर रही थी तलाश

कर्नाटक का कांग्रेस नेता अजमेर से गिरफ्तार:वक्फ बिल को लेकर पूर्व पार्षद ने जारी किया था भड़काऊ मैसेज,पुलिस कर रही थी तलाश

कर्नाटक में वक्फ बिल को लेकर वीडियो जारी कर हिंसा भड़काने वाला कांग्रेस नेता अजमेर से गिरफ्तार किया है।

अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया-कर्नाटक पुलिस को आरोपी कबीर खान के अजमेर में होने का इनपुट मिला था। अजमेर पुलिस की सहायता से आरोपी को आदर्श नगर क्षेत्र से पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

ये था पूरा मामला

कर्नाटक के दावणगेरे से कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पार्षद कबीर खान का हाल ही में पारित वक्फ विधेयक 2025 के विरोध में हिंसा भड़काने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था।

वीडियो में खान युवाओं से सड़कों पर उतरने, सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और यहां तक ​​कि कानून का विरोध करने के लिए “जान की कुर्बानी” देने जैसे भड़काऊ मैसेज दिया था। वीडियो में कबीर खान को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “बसों और ट्रेनों में आग लगा दो… कुछ लोगों को अपनी जान कुर्बान करने दो… हर शहर में आठ से दस मौतें होनी चाहिए।” वह आगे कहते हैं कि “पोस्टर और याचिकाओं से कोई मदद नहीं मिलेगी… केवल विनाश ही होगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास