Home » राजस्थान » डॉ.अंबेडकर जयंती महोत्सव का आगाज, मदन दिलावर बोले- कांग्रेस ने गरीबों को मिटा दिया गरीबी को नहीं मिटा पाए

डॉ.अंबेडकर जयंती महोत्सव का आगाज, मदन दिलावर बोले- कांग्रेस ने गरीबों को मिटा दिया गरीबी को नहीं मिटा पाए

जयपुरः डॉ.अंबेडकर जयंती महोत्सव का आगाज हो गया है. जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में महोत्सव आयोजित हो रहा है. कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक दृष्टि से कमजोर लोगों को ऊंचा उठने के लिए बाबा साहब का अवतरण हुआ. बाबा साहब ऐसे लोगों के सहायक बने और उनका नेतृत्व भी किया. संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने कहा कि यह वंदनीय और पूजनीय है. कुछ लोग हमें तोड़ने का काम कर रहे हैं.

हिंदू समाज से अलग करने का काम कर रहे हैं. हम एक रहेंगे तो मजबूत रहेंगे कड़ी से कड़ी जुड़कर रहना होगा. यदि वह हमें छोटा भाई मान रहे हैं. तो हमें भी उन्हें बड़ा भाई मानकर साथ चलना होगा.

पर्यावरण का संदेश देते हुए कहा कि सबके साथ मिलकर 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. राजस्थान में प्रति व्यक्ति 25 पेड़ से भी कम है. यह राजस्थान के लिए बड़ी चेतावनी है. राजस्थान की धरती पर प्रति व्यक्ति 400 पेड़ चाहिए. कांग्रेस में कभी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया. भारत रत्न की उपाधि भी गैर कांग्रेस सरकार ने दी है. शिक्षा मंत्री ने मंच से कांग्रेस को जमकर कोसा और कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को मिटा दिया गरीबी को नहीं मिटा पाए.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास