Home » राजस्थान » दौसा विधायक से फोन पर गाली-गलौज, धमकी:समर्थक बोले- आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करें, पुलिस बोली- रिपोर्ट मिलने पर करेंगे कार्रवाई

दौसा विधायक से फोन पर गाली-गलौज, धमकी:समर्थक बोले- आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करें, पुलिस बोली- रिपोर्ट मिलने पर करेंगे कार्रवाई

दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा से फोन पर अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। इसके बाद विधायक ने घटनाक्रम की मौखिक जानकारी पुलिस को दी है।

हालांकि धमकी देने वाला शख्स कौन है और किस उद्देश्य से धमकी दी, इसकी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल समर्थकों ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और विधायक को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवक ने विधायक डीसी बैरवा के मोबाइल पर कॉल कर अभद्रता की और गाली- गलौज करते हुए धमकाया। इसे लेकर विधायक ने पुलिस को मौखिक जानकारी दी।बाद में लिखित में शिकायत देने की बात कही जा रही है।

सीओ सिटी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए मामले की जानकारी मिली है। लेकिन विधायक ने फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। रिपोर्ट मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान