Home » राजस्थान » धौलपुर में कार और पिकअप की टक्कर में 5 घायल:2 युवकों की हालत गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

धौलपुर में कार और पिकअप की टक्कर में 5 घायल:2 युवकों की हालत गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

धौलपुर के सरमथुरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मोठिया पूरा पुल के पास कार और पिकअप की जोरदार टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। कार में सवार युवक सुन्नीपुर गांव में एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे।

घायलों में धनोरा निवासी गजेंद्र मीणा और कुरीगमा निवासी हरेंद्र मीणा और गौरव शामिल हैं। दो अन्य घायल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरमथुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

108 एंबुलेंस के ईएमटी भारत सिंह मीणा और पायलट लोकेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दिन में जानकारी मिली कि दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार कार में सवार युवक सुन्नीपुर गांव में एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान