Home » राजस्थान » सीएम भजनलाल शर्मा का गोविंदगढ़ आएंगे:19 अप्रैल को स्वागत समारोह, पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

सीएम भजनलाल शर्मा का गोविंदगढ़ आएंगे:19 अप्रैल को स्वागत समारोह, पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

गोविंदगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगामी दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 अप्रैल को सीएम के सीकर यात्रा के दौरान कस्बे में रुकने की योजना है। भाजपा कार्यकर्ता यहां स्वागत समारोह का आयोजन करेंगे।

गुरुवार को जयपुर ग्रामीण के एसपी आनंद शर्मा और एडिशनल एसपी रजनीश पूनिया ने देर शाम स्थल का निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक राजेश जांगिड़ और थानाधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कस्बे के एक अस्पताल के सामने होने वाले स्वागत समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कार्यक्रम की तैयारियों में स्थानीय नेताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। प्रधान रामस्वरूप यादव, गोविंदगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल ने निरीक्षण में हिस्सा लिया। ढोढ़सर सहकारी समिति अध्यक्ष भंवर देवंदा और कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान