Home » राजस्थान » नागौर में ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत, दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े:ट्रेलर के ड्राइवर-क्लिनर की मौत; ट्रक ड्राइवर गंभीर; सुरपालिया इलाके का मामला

नागौर में ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत, दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े:ट्रेलर के ड्राइवर-क्लिनर की मौत; ट्रक ड्राइवर गंभीर; सुरपालिया इलाके का मामला

नागौर जिले के सुरपालिया थाना इलाके में झाड़ेली गांव के पास ट्रेलर-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा सुबह तड़के करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी की मौके पर मौत हो गई।

ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले डेह सीएचसी ले जाया गया और वहां से नागौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े

सुरपालिया थानाधिकारी सियाराम ने बताया कि सुबह तड़के करीब 3 बजे हादसे की सूचना मिली। जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे तो दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।

हादसा झाड़ेली और सुरपालिया के बीच हुआ। ट्रेलर और ट्रक की नंबर प्लेट पर पंजाब के नंबर हैं। क्लिंकर से भरा ट्रेलर नागौर से लाडनूं की ओर तथा लोहे के सामान से लदा ट्रक लाडनूं से नागौर की तरफ आ रहा था।

ट्रेलर में मिला मोबाइल, मालिक ने की शिनाख्त

हादसे में ट्रेलर के खलासी और चालक की मौत हो गई। ट्रेलर में मिले मोबाइल के आधार पर ट्रेलर मालिक से संपर्क करने पर मृतकों की शिनाख्त हुई।

ट्रेलर ड्राइवर उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला निवासी मोहम्मद खुशहाल और खलासी अजीत कुमार पुत्र कौशल किशोर निवासी झंडापुर केशवपुर सीतापुर की मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक सुजानगढ़ तहसील निवासी मनोज कुमार पुत्र मांगीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

एसपी बोले- हादसे के बाद जाम लगा, जल्दी खुलवाया

जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया- दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क के बीच होने की वजह से जाम लग गया था, पुलिस ने जल्द ही दोनों वाहनों को साइड में करके जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करवा दिया। दोनों मृतकों के शव नागौर के जेएलएन जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। परिजनों के आने के बाद दोनों‌ के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास