Home » राजस्थान » कंटेनर में लगी आग,एक के बाद एक 6 ब्लास्ट, VIDEO:भीलवाड़ा-जयपुर नेशनल हाईवे जाम,100 फीट तक उठी लपटें; ड्राइवर बोला-पता नहीं गाड़ी में क्या था

कंटेनर में लगी आग,एक के बाद एक 6 ब्लास्ट, VIDEO:भीलवाड़ा-जयपुर नेशनल हाईवे जाम,100 फीट तक उठी लपटें; ड्राइवर बोला-पता नहीं गाड़ी में क्या था

भीलवाड़ा-जयपुर नेशनल हाईवे 48-D पर एक पार्सल कंटेनर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने आग की भनक लगते ही कंटेनर को साइड में रोका और मौके से चला गया। कंटेनर में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर और केमिकल की वजह से एक के बाद एक 6 ब्लास्ट हुए। हादसा गुरुवार दोपहर 1:30 बजे हुआ।

आग की लपटें 100 फीट तक उठीं और धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। साढ़े 4 घंटे तक कंटेनर धधकता रहा और ऑक्सीजन सिलेंडर और केमिकल में लगातार ब्लास्ट होते रहे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने हाईवे के दोनों तरफ कई किलोमीटर पहले से ही वाहनों को रोक दिया, जिससे लंबा जाम लग गया। साढ़े 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

भीलवाड़ा-जयपुर नेशनल हाईवे 48-D पर मांडलगढ़ इलाके में धधकता कंटेनर।
भीलवाड़ा-जयपुर नेशनल हाईवे 48-D पर मांडलगढ़ इलाके में धधकता कंटेनर।
जलते ट्रक के पास से गाड़ियां निकलती रही। लोग वीडियो बनाते रहे। गनीमत रही कि इस वक्त सिलेंडर नहीं फटे।
जलते ट्रक के पास से गाड़ियां निकलती रही। लोग वीडियो बनाते रहे। गनीमत रही कि इस वक्त सिलेंडर नहीं फटे।
शाम 4 बजे के करीब कंटेनर में जोरदार धमाका हुआ। एक के बाद एक 6 धमाके हुए।
शाम 4 बजे के करीब कंटेनर में जोरदार धमाका हुआ। एक के बाद एक 6 धमाके हुए।
क्रेन मंगाकर कंटेनर को आगे से उठाया गया और इसे खाली किया गया। अंदर से जले हुए ऑक्सीजन सिलेंडर निकले।
क्रेन मंगाकर कंटेनर को आगे से उठाया गया और इसे खाली किया गया। अंदर से जले हुए ऑक्सीजन सिलेंडर निकले।
भीलवाड़ा-जयपुर नेशनल हाईवे 48-D पर जलते कंटेनर के कारण आसपास के एरिया को खाली कराया गया।
भीलवाड़ा-जयपुर नेशनल हाईवे 48-D पर जलते कंटेनर के कारण आसपास के एरिया को खाली कराया गया।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर पूरी तरह काबू पाए जाने के बाद वाहनों को रवाना किया गया।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर पूरी तरह काबू पाए जाने के बाद वाहनों को रवाना किया गया।
तस्वीर में नजर आ रहा ऑक्सीजन सिलेंडर। बताया जा रहा है कि कंटेनर में से 6 ऑक्सीजन सिलेंडर निकले।
तस्वीर में नजर आ रहा ऑक्सीजन सिलेंडर। बताया जा रहा है कि कंटेनर में से 6 ऑक्सीजन सिलेंडर निकले।

सिलेंडर ब्लास्ट से उड़े टुकड़े खेतों में गिरे

  • ड्राइवर को नहीं पता था कंटेनर में क्या: यूपी के भदोही निवासी चंद्रशेखर (36) गुरुग्राम से वापी (गुजरात) जा रहा था। उसने पुलिस को बताया कि कंटेनर में क्या माल भरा था, इसकी जानकारी नहीं थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
  • सिलेंडर ब्लास्ट से खेतों में भी लगी आग: मांडल थाना प्रभारी राजपाल के अनुसार वी-ट्रांस कंपनी के पार्सल से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई। कंटेनर में ऑक्सीजन सिलेंडर और केमिकल होने से लगातार ब्लास्ट होते रहे। सिलेंडर के टुकड़े उछलकर आसपास के खेतों में गिरे, जिससे कुछ खेत भी जल गए।
  • फायर ब्रिगेड ने पाया काबू: फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने साढ़े 4 घंटे की मशक्कत के बाद शाम 7 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे के चलते हाईवे पर दोनों तरफ ट्रैफिक बंद करना पड़ा। आग बुझने के बाद यातायात सुचारू कराया गया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान