Home » राजस्थान » स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में विकास करने के निर्देश:जीएम ने कहा- चार से अधिक ट्रेन रुकने वाले स्टेशनों पर लगाए जाएंगे कोच इंडिकेटर्स, लिफ्ट लगेगी

स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में विकास करने के निर्देश:जीएम ने कहा- चार से अधिक ट्रेन रुकने वाले स्टेशनों पर लगाए जाएंगे कोच इंडिकेटर्स, लिफ्ट लगेगी

राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में फैले उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को देखते हुए जीएम अमिताभ ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत उप रेलवे के जिस स्टेशन पर 4 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है, वहां पर कोच इंडिकेशन बॉक्स यानी कोच इंडिकेटर्स लगाए जाएंगे। वहीं जिन स्टेशनों पर बिजली के तार (ओएचई) ऊंचे हैं। इसकी वजह से वहां ऊंचे पुल (एफओबी) बने हैं। उन स्टेशनों पर लिफ्ट लगाई जाएगी।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों जीएम अमिताभ ने एक बैठक में स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में विकास करने के निर्देश दिए थे। इसमें कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों को स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का रिव्यू करने और इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके बाद निर्देश जारी किए गए जिन स्टेशनों पर 4 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है, उन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए कोच इंडिकेशन बॉक्स लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को ट्रेन आने से पहले उनके कोच की स्थिति का पता लग जाए और भीड़ होने पर भगदड़ नहीं हो।

वहीं ट्रैक के ऊपर हाई राइज ओएचई (बिजली के तार) की वजह से ऊंचाई पर बनाए गए पैदल पुल (एफओबी) पर बुजुर्ग और महिला यात्रियों को चढ़ने में परेशानी होती है। इसे देखते हुए जिन स्टेशनों पर हाई राइज ओएचई की वजह से पैदल पुल (एफओबी) ऊंचाई पर बनाए गए हैं। वहां लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके लिए स्टेशनों पर यात्रीभार का विश्लेषण कर लिफ्ट की संख्या तय की जाएगी।

जयपुर सहित चारों मंडलों के 102 स्टेशन होंगे शामिल

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों के 102 स्टेशनों पर कोच इंडिकेशन बॉक्स लगाए जाएंगे। इसमें अजमेर मंडल के 14, बीकानेर के 26, जयपुर के 33 और जोधपुर मंडल के 29 स्टेशनों पर ₹8.95 लाख कोच इंडिकेशन बॉक्स लगाए जाएंगे। इसके लिए पीसीसीएम डॉ. सीमा शर्मा के निर्देश पर सीसीएम (पीएस-पीएम) धीरूमल, डिप्टी सीसीएम मुकेश सैनी चारों मंडलों में लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास