Home » राजस्थान » पटाखे की चिंगारी से खाली प्लॉट में लगी आग:पास के गार्डन में चल रहा था शादी समारोह, स्थानीय लोगों ने 30 मिनट में पाया काबू

पटाखे की चिंगारी से खाली प्लॉट में लगी आग:पास के गार्डन में चल रहा था शादी समारोह, स्थानीय लोगों ने 30 मिनट में पाया काबू

चौमूं में रेनवाल रोड पर एक गार्डन के पास स्थित खाली भूखंड में पटाखे की चिंगारी से रात को आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता से करीब 30 मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के समय पास के गार्डन में एक शादी समारोह चल रहा था। चौमूं शहर के अधिकतर गार्डन संचालकों के पास फायर एनओसी नहीं है। नगर परिषद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

चौमूं के अग्निशमन अधिकारी जय कुमार जांगिड़ ने कहा कि जल्द ही सभी गार्डन संचालकों को फायर एनओसी लेने के लिए पाबंद किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन गार्डन संचालकों के पास फायर एनओसी नहीं होगी, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।