Home » राजस्थान » जयपुर में दिन-दहाड़े LPG गैस सिलेंडर चोरी, VIDEO:बाइक सवार बदमाश घर में घुसे, पोर्च में रखे सिलेंडर को उठा ले गए

जयपुर में दिन-दहाड़े LPG गैस सिलेंडर चोरी, VIDEO:बाइक सवार बदमाश घर में घुसे, पोर्च में रखे सिलेंडर को उठा ले गए

जयपुर में दिनदहाड़े LPG गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। बाइक पर आए बदमाश मेन गेट खोलकर घर के अंदर जा घुसे। पोर्च में रखे सिलेंडर को उठाकर चोरी कर ले गए। घर के पास लगे CCTV फुटेज में बाइक सवार चोरों की करतूत कैद हो गई। श्याम नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर LPG गैस सिलेंडर चोर की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- श्याम नगर की रानी सती नगर निवासी पीयूष झरवाल के घर चोरी की वारदात हुई है। शनिवार दोपहर को गैस एजेंसी की ओर से LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी हुई थी। एजेंसी से आया गैस सिलेंडर घर के अंदर पोर्च में रखा था। किसी जरुरी काम के चलते पोर्च में सिलेंडर रखा छोड़कर वह बाहर चले गए। दिनदहाड़े बाइक पर आए बदमाश मेन गेट खोलकर अंदर घुसे। घर के पोर्च में रखे LPG गैस सिलेंडर को उठाकर चोरी कर ले गए। देर शाम लौटने पर गैस सिलेंडर गायब मिलने पर चोरी का पता चला।

CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत

घर के पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर सिलेंडर चोर की करतूत कैद मिली। दोपहर करीब 1:35 बजे बाइक पर दो लड़के घर के बाहर आकर रुके। बाइक से उतरकर पीछे वाले लड़के ने मेन गेट के पास जाकर देखा। पोर्च में रखा गैस सिलेंडर देखकर साथी को बाइक आगे लेकर खड़े होने का इशारा किया। मेन गेट को खोलकर अंदर घुसे बदमाश ने महज कुछ ही सेकेंड में सिलेंडर उठाकर बाइक पर रखकर साथी के साथ फरार हो गया। श्याम नगर थाने में पीड़ित ने फुटेज के आधार पर सिलेंडर चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान