Home » राजस्थान » तीन थानों का वांछित आरोपी आरडीएक्स गिरफ्तार:सादा वर्दी में पहुंचे जवान को बेचने लगा अवैध देशी कट्टा, कई मामलों में फरार था

तीन थानों का वांछित आरोपी आरडीएक्स गिरफ्तार:सादा वर्दी में पहुंचे जवान को बेचने लगा अवैध देशी कट्टा, कई मामलों में फरार था

उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ तीन थानों के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उदयपुर में गोवर्धन विलास थाने के अलावा सुखेर और हिरण मगरी थाने में किडनैप, हत्या का प्रयास और पिस्टल से धमकाने के मामले में फरार था। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 5 मामले दर्ज है।

थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया​- रोहित (23) उर्फ आरडीएक्स पुत्र दुर्गेश निमावत निवासी फलासिया को गिरफ्तार किया है। 21 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध देशी कट्टा बेचने की फिराक में जोगी तालाब की पाल पर घूम रहा है। सूचना पर जाब्ते के साथ तालाब से पहले कुछ दूरी पर रुके। फिर सादा वर्दी में एक जवान आरोपी के पास पहुंचा और देशी कट्टा खरीद के संबंध में बात की। इस पर वह कट्टा बेचने को तैयार हो गया।

इसके तुरंत बाद सादा वर्दी जवान ने अपनी टीम को इशारा करके बुला लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा मिला। जिससे जुड़े कोई दस्तावेज उसके पास नहीं थे। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट, अपहरण और हथियार दिखाकर धमकाने जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे जांच शुरू कर दी है।

दुश्मनी निकालने को लाया हथियार, तंगी हुई तो बेचने लगा थानाधिकारी ने बताया​- आरोपी निमावत उर्फ आरडीएक्स अपने साथी हनी निमावत उर्फ डोनेश पुत्र​​​​​​​ मांगीलाल निवासी खटीकवाड़ा और अंश गहलोत पिता महेश निवासी नाईवाड़ा के साथ मिलकर संगठित अपराध के रूप में काम करते हैं। आरोपी रोहित का वीरेन्द्र निमावत खटीकवाड़ा से विवाद चल रहा है। आरोपी ने पूर्व में वीरेन्द्र निमावत पर तलवार और लट्ठ से वार किया था।

इसी मामले में हनी निमावत उर्फ डोनेश व अंश गहलोत दोनों जेल में बंद है। इनके जेल जाने के कारण और वीरेन्द्र से दुश्मनी निकालने के लिए ये अवैध हथियार हनी निमावत और अंश गहलोत ने रोहित को दिए थे। वीरेन्द्र निमावत को मारने की नियत से ही रोहित हथियार लेकर घूम रहा था। थानों का वांछित होने के कारण वह इधर-उधर छिपकर फरारी काट रहा था। ऐसे में उसके पास पैसे की किल्लत हो गई थी। जिस कारण वह हथियार बेचने की फिराक में जोगी तालाब के पास घूम रहा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines