Home » राजस्थान » उदयपुर में पुलिस गाडी को टक्कर मारकर भागा तस्कर:पुलिस ने पीछा करके पकडा, बाड़मेर ले जा रहा था 18 लाख रुपए का नशा

उदयपुर में पुलिस गाडी को टक्कर मारकर भागा तस्कर:पुलिस ने पीछा करके पकडा, बाड़मेर ले जा रहा था 18 लाख रुपए का नशा

उदयपुर की पानरवा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 745 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ है। थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि खांचण पुलिया पर बिना नंबर की सफेद बोलेरो पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया।

चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सजगता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी में प्लास्टिक के कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाड़मेर के कगाउ निवासी किशोर कुमार पुत्र रघुनाथराम के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह डोडा चूरा उदयपुर से बाड़मेर ले जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर