Home » राजस्थान » जैसलमेर के सैलानियों से सीएम ने कश्मीर में किया संपर्क:हरसंभव मदद का दिया भरोसा, पर्यटक बोले- अब टूर पूरा करके ही लौटेंगे

जैसलमेर के सैलानियों से सीएम ने कश्मीर में किया संपर्क:हरसंभव मदद का दिया भरोसा, पर्यटक बोले- अब टूर पूरा करके ही लौटेंगे

जैसलमेर के 32 सैलानियों के कश्मीर में फंसे होने की खबर भास्कर ऐप पर प्रकाशित होने के बाद प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सैलानियों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही सैलानियों को जैसलमेर वापस पहुंचाने की व्यवस्था की भी बात कही।

जैसलमेर के विपुल भाटिया ने बताया कि CM भजनलाल शर्मा ने फोन पर सबका हौसला बढ़ाया। हमने फिर आगे सफर जारी रखने का फैसला किया है। विपुल ने बताया कि CM के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जोधपुर पुलिस रेंज IG विकास कुमार, जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह व SP सुधीर चौधरी ने भी फोन पर बात की। विपुल भाटिया ने बताया कि सभी के फोन आने के बाद हम सभी 7 कपल ने अपना आगे का सफर जारी रखने का फैसला किया और हम आज (गुरुवार) को गुलमर्ग में है और 26 अप्रैल को अपना टूर खत्म करके जैसलमेर लौट जाएंगे।

जैसलमेर के 26 सैलानी फिलहाल गुलमर्ग में है।
जैसलमेर के 26 सैलानी फिलहाल गुलमर्ग में है।

भास्कर ऐप में खबर के बाद हरकत में आई सरकार गौरतलब है कि भास्कर ऐप ने बुधवार को जैसलमेर के 32 सैलानियों के पहलगाम में फंसे होने की खबर पब्लिश की थी। खबर पब्लिश होने के बाद राजस्थान सरकार हरकत में आई और सभी अधिकारियों समेत मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनसे फोन पर बात करके हालत के बारे में जानकारी ली।

सभी ने उनकी मदद करने और जैसलमेर वापस आने की व्यवस्था की बात कही। विपुल ने बताया कि कश्मीर में राजस्थान सरकार के मुखिया और अधिकारियों के फोन आने के बाद हमारा हौसला बढ़ा है और हमने अपना टूर जारी रखने का फैसला किया है।

जैसलमेर के 32 सैलानी थे पहलगाम में दरअसल जैसलमेर जिले के 32 सैलानी पहलगाम हमले के बाद वहां फंस गए थे। जिनमें 7 कपल अपने बच्चों के साथ थे। इनमें से 6 सैलानी पहलगाम से श्रीनगर लौट आए। लेकिन भाटिया समाज के 7 कपल अपने बच्चों के साथ पहलगाम में होटल में ही फंस गए। भास्कर ऐप ने जब ये खबर दिखाई तब सरकार हरकत सभी ने उनके हालचाल पूछी और हर संभव मदद का भरोसा देकर जैसलमेर वापस लाने की व्यवस्था करने की बात कही।

जैसलमेर के विपुल कुमार भाटिया।
जैसलमेर के विपुल कुमार भाटिया।

आज गुलमर्ग पहुंचे, 26 को लौटेंगे जैसलमेर जैसलमेर के सुलभ भाटिया ने बताया कि वे 19 अप्रैल को अपने दोस्तों व परिवार के साथ करीब 7 कपल व बच्चों समेत 26 लोग कश्मीर गए। मगर पहलगाम में हमले के बाद वे पहलगाम में ही फंस गए। सुरक्षा कारणों से होटल वालों ने भी चेकआउट नहीं करने दिया। इस दौरान वे लोग काफी घबरा गए थे। मगर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का फोन आने के बाद उनका हौसला बढ़ा है और अब वे अपना टूर कंप्लीट करके 26 अप्रैल को जैसलमेर लौटेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक