Home » राजस्थान » सोना 3 दिन में 4000 रुपए सस्ता हुआ:10 ग्राम की कीमत पहुंची 97,800; चांदी प्रति किलो एक लाख पार

सोना 3 दिन में 4000 रुपए सस्ता हुआ:10 ग्राम की कीमत पहुंची 97,800; चांदी प्रति किलो एक लाख पार

रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों में स्टैंडर्ड सोने की कीमत में 4000 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 97 हजार 800 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमत फिलहाल एक लाख रुपए पार बरकरार है।

सर्राफा व्यापारी सुशील जैन ने बताया- भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में आई रिकॉर्ड तेजी के बाद खरीदारी पूरी तरह बंद हो गई थी। इसकी वजह से डिमांड घटना का असर अब कीमती धातुओं की कीमत पर नजर आने लगा है। यही कारण है कि तीन दिन में 4000 रुपए सोना सस्ता हो गया है। हालांकि भारत और पाकिस्तान में चल रहे विवाद की वजह से आने वाले दिनों में सोने और चांदी दोनों की कीमत में तेजी आने की प्रबल संभावना है।

जयपुर सर्राफा बाजार में भाव

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97 हजार 800 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 90 हजार 900 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 78 हजार 700 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 63 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 700 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक