Home » राजस्थान » अस्पताल से लापता मरीज की संदिग्ध मौत:मेला ग्राउंड के पास मिला युवक का शव, दो दिन पहले कराया था हॉस्पिटल में एडमिट

अस्पताल से लापता मरीज की संदिग्ध मौत:मेला ग्राउंड के पास मिला युवक का शव, दो दिन पहले कराया था हॉस्पिटल में एडमिट

धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल से लापता हुए एक मरीज का शव मेला ग्राउंड के पास मिला है।

मृतक की पहचान पचगांव निवासी देवेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। देवेंद्र के भाई नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले देवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार सुबह देवेंद्र बिना किसी को बताए अस्पताल से चला गया।

दोपहर में कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचित किया कि मचकों रोड पर मेला ग्राउंड के पास देवेंद्र का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास