Home » राजस्थान » जयपुर में रेव पार्टी करते 50 युवक-युवतियां गिरफ्तार:नशे की हालत में मिले, पुलिस को देख भागने लगे; 10 लड़कियां पकड़ी गईं

जयपुर में रेव पार्टी करते 50 युवक-युवतियां गिरफ्तार:नशे की हालत में मिले, पुलिस को देख भागने लगे; 10 लड़कियां पकड़ी गईं

जयपुर में देर रात पुलिस ने एक रेव पार्टी पर रेड मारकर 50 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। घटना बगरू थाना इलाके में हिम्मतपुरा स्थित होटल ‘कैएलम अथर्वा पैलेस एंड रेस्टोरेंट’ की है। यहां बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई। होटल संचालक को भी शराब परोसते गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- देर रात सूचना मिली कि बगरू थाना इलाके में स्थित होटल में रेव पार्टी चल रही है। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर रेव पार्टी होते हुए देखी।

होटल से पुलिस ने 10 युवतियों को गिरफ्तार किया।
होटल से पुलिस ने 10 युवतियों को गिरफ्तार किया।

नशे की हालत में मिले लोग पुलिस जवानों ने पहले एडिशनल डीसीपी को जानकारी दी, इसके बाद रात 1.30 बजे बगरू और बिंदायका थाने का जाप्ता मौके पर भेजा गया। बड़ी संख्या में युवक-युवती नशे की हालत में मिले। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे। उन्हें रोका गया और होटल संचालक को मौके पर बुलाया गया।

युवक अपना चेहरा छुपाते हुए दिखे।
युवक अपना चेहरा छुपाते हुए दिखे।

10 युवतियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने होटल संचालक से शराब परोसने संबंधित आबकारी के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन संचालक दस्तावेज नहीं दिखा पाया, इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं, होटल में चल रही रेव पार्टी के दौरान 40 युवकों और 10 युवतियों को गिरफ्तार किया गया।

सीआई बगरू मोती लाल ने बताया- पार्टी में मौजूद लोग नशे में युवतियों के साथ डांस कर रहे थे। पुलिस ने डीजे बंद कराया। इसके बाद पार्टी बंद करने के लिए कहा तो कुछ लोग मौके से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें रोका गया। सभी लोगों को बिंदायका थाने में रखा गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।