Home » राजस्थान » जयपुर की होटल में जुआ खेलते 5 युवक अरेस्ट:कमरे में रुपयों का दाव लगाते मिले, शौक-मौज के लिए खेल रहे थे जुआ

जयपुर की होटल में जुआ खेलते 5 युवक अरेस्ट:कमरे में रुपयों का दाव लगाते मिले, शौक-मौज के लिए खेल रहे थे जुआ

जयपुर की होटल में जुआ खेलते मिले 5 युवकों को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। कमरे में रुपयों का दाव लगाते मिले पांचों आरोपी शौक-मौज के लिए जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 हजार रुपए जुआ रकम बरामद की है।

डीसीपी (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया- जुआ खेलते आरोपी किशोर कुमार (40) व नरेन्द्र कुमार (32) निवासी शंकर नगर ब्रह्मपुरी, बादल सिंह (36) निवासी बारियो की बाग सुभाष चौक, पंकज कुमार (32) निवासी शिव शक्ति कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर और धीरज कुमार (32) निवासी गोविन्द नगर ब्रह्मपुरी को अरेस्ट किया है।

गुरुवार रात करीब 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित होटल रासमहल के रुम में कुछ लड़के ताशपत्ती से रुपयों का दाव लगा रहे है। पुलिस टीम के होटल रुम में दबिश देने पर पांचों आरोपी जुआ खेलते मिले। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अरेस्ट किया। जिनके कब्जे से 55 हजार 300 रुपए जुआ रकम बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने नशे और शौक-मौज के लिए जुआ खेलना स्वीकार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11