Home » राजस्थान » होटल में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से रेप:अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए, आरोपी बोला- मैं बुलाऊं तब तुझे आना होगा

होटल में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से रेप:अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए, आरोपी बोला- मैं बुलाऊं तब तुझे आना होगा

बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली सामग्री पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला कोटगेट थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जोधपुर की रहने वाली पीड़ित महिला ने ये गंभीर मामला दर्ज कराया है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर रामनिवास वाल्मीकि ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। फोन पर दोस्ती हो गई। आरोपी ने उसे अक्टूबर, 2024 में बीकानेर शहर घुमाने के लिए बुलाया। तब वह जोधपुर से बीकानेर आ गई। आरोपी उसे बीकानेर रेलवे स्टेशन के सामने वाली गली में स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके दोस्त ने एक कमरा बुक कर रखा था। कमरे में आरोपी ने अपने बैग से कोल्ड ड्रिंक निकाली। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे।

अश्लील फोटो व वीडियो बनाये पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद उसे जब होश आया तो आरोपी उसके पास लेटा हुआ था। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। आरोपी ने धमकाया कि अगर किसी को बताया तो फोटो व वीडियो वायरल कर दूंगा। मैं बुलाऊं तब तुझे बीकानेर आना होगा। अगर नहीं आई तो वीडियो व फोटो तेरे पति को भेज दूंगा। दीपावली के 10-15 दिन बाद आरोपी के धमकाने पर वह वापस बीकानेर आई। तब आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया।

नहीं आई तो वीडियो वायरल पीड़िता ने बताया कि 5 दिन पहले आरोपी ने उसे फोन कर बीकानेर आने को कहा। पीड़िता नहीं आई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी ने फोटो पर 100, 200 व 500 लिखकर वायरल किए, जिससे उसकी प्रतिष्ठा खराब हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।