Home » राजस्थान » चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद:दो आरोपियों ने जंगल में छिपाई थीं बाइक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद:दो आरोपियों ने जंगल में छिपाई थीं बाइक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राधाचरन उर्फ राधा और रामबृज ने पुलिस को सामंतगढ़ के जंगल में बरगियों के अड्डे के पास छिपाई गई बाइक के बारे में बताया।

जांच में पता चला कि बरामद की गई दो स्प्लेंडर और एक प्लैटिना मोटरसाइकिल में से एक स्प्लेंडर थाना क्षेत्र के मुकदमा संख्या 138/25 से संबंधित है। दूसरी स्प्लेंडर मुकदमा संख्या 137/25 से जुड़ी हुई है। दोनों मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं थी।

तीसरी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर काले रंग की है, जिस पर RJ 05 S 4078 नंबर अंकित है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह बाइक भी चोरी की है। पुलिस ने इस मोटरसाइकिल को धारा 106(1) बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है।

पुलिस टीम में लालमन, दशरथ, प्रभाकर, धर्मवीर, चरणसिंह और चालक लक्ष्मण कॉन्स्टेबल शामिल थे। टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए सभी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील