Home » राजस्थान » चंडीगढ़ में ट्रेडिंग के नाम पर 46 लाख की ठगी:पुलिस ने जयपुर से पकड़े 2 आरोपी; फेसबुक के जरिए ऐंठी रकम

चंडीगढ़ में ट्रेडिंग के नाम पर 46 लाख की ठगी:पुलिस ने जयपुर से पकड़े 2 आरोपी; फेसबुक के जरिए ऐंठी रकम

चंडीगढ साइबर सेल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को मोटे मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जयपुर से ललित सैनी और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों ने फर्जी बैंक खाते खोलकर दूसरों के हाथों में सौंप दिए थे, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम हासिल करने में किया गया। साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर इरम रिजवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ठगों के बैंक खातों की जांच की और दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

सेक्टर-49 निवासी विनोद हांडा को 17 फरवरी को फेसबुक के जरिए एक ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया। उन्हें शेयर बाजार में निवेश के जरिए मोटा मुनाफा होने का लालच दिया गया और करीब 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

यूको बैंक खाते से मिली 2 लाख की रकम

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ललित सैनी ने यूको बैंक में खाता खोला और उसकी किट किसी अन्य को दे दी। यह खाता 2 लाख की ठगी की रकम को हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया गया। फिर यह रकम अन्य खातों में RTGS व IMPS के जरिए ट्रांसफर कर दी गई। आरोपी को जयपुर के सांगानेर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक से 36 लाख की ठगी

वहीं, आरोपी मुकेश कुमार ने राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में खाता खोला और उसकी किट भी किसी अन्य व्यक्ति को दे दी। इस खाते में 36 लाख रुपए की ठगी की रकम डाली गई थी। यह रकम चंडीगढ़ सेक्टर-35 निवासी अशोक कुमार से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी गई थी। इस संबंध में साइबर सेल ने अप्रैल महीने में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील