Home » राजस्थान » आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं जागरुकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं जागरुकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

जयपुर सुनील शर्मा जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर सक्षम जयपुर अभियान के तहत जिले में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को अंबाबाड़ी स्थिति आदर्श विद्या मंदिर में आपदा प्रबंधन जन जागरुकता कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुदेशकों ने आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान बचाव एवं उपायों की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।

उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री अमित शर्मा ने बताया कि जयपुर सक्षम अभियान के तहत नागरिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में जिले के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आमजन को हर आपात परिस्थिति में स्वयं एवं अन्य लोगों के बचाव के लिए बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही आपात स्थिति में क्या करें क्या ना करें गाइडलाइन की भी जानकारी प्रदान की जा रही है।

साथ ही जिला कलक्टर ने बताया कि कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं युद्धकाल के दौरान बचाव के तरीकों से रूबरू करवाया गया।साथ ही ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारियां दी गई।साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान आपातकालीन बचाव पद्धतियों,सीपीआर,बेसिक फायर एवं फायर एक्सटिंग्विशर संचालन अभ्यास भी करवाया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

स्पीकर डॉ. देवनानी ने राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के कार्यालय का किया उ‌द्घाटन

*स्पीकर डॉ. देवनानी ने राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के कार्यालय का किया उ‌द्घाट* *इलेक्ट्रोपैथी को आम जन तक पहुँचाएं