Home » राजस्थान » उदयपुर पुलिस ने 17 किलो 500 ग्राम चांदी के जेवरात से भरा बैंग छिनकर ले जाने वाली महाराष्ट्र की गैंग का किया पर्दाफाश

उदयपुर पुलिस ने 17 किलो 500 ग्राम चांदी के जेवरात से भरा बैंग छिनकर ले जाने वाली महाराष्ट्र की गैंग का किया पर्दाफाश

जयपुर 12 मई। उदयपुर जिले की थाना डबोक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 17 किलो 500 ग्राम चांदी के जेवरात से भरा बैंग छिनकर ले जाने वाली महाराष्ट्र की गैंग का पर्दाफाश कर डकैती में शामिल मुख्य आरोपी व चोरी का माल खरीदने वाले सुनार सहित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई 15 किलो 271 ग्राम चांदी सहित डकैती की वारदात में प्रयुक्त हथियार फर्सा व गुप्ती एवं वाहन एक बाइक व कार जब्त की है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नरेश उर्फ रोहित गायरी पुत्र गोकुल (25), निवासी लाम्बावाड गुपडा, डबोक सुरेश चन्द्र गायरी पुत्र नवला (32) सहित महाराष्ट्र गैंग के मुखिया नितेश शर्मा पुत्र मांगी लाल उर्फ मंगेश (34), सुजल गायकवाड उर्फ कुष्णा पुत्र सुनील (20) सहित डकैती का माल खरीदने वाले सुनार भरत ओसवाल पुत्र भबूतमल जैन ओसवाल (52) निवासी बारामती जिला पुणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।

एसपी गोयल ने बताया कि 17 अप्रैल को थाना डबोक क्षेत्र के मीठानीम स्थित चारभुजा ज्वेलर्स के मालिक शिव कुमार सोनी का बेटा अंशुमान शाम को हमेशा की तरह एक बैग में दुकान में रखी करीब 30 किलो चांदी के जेवरात एक थैले में रखकर घर जा रहा था। रास्ते मे एक बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलती बाइक पर हमला कर अंशुमान को गिरा दिया और उस पर हमला कर चांदी से भरा बैग लूट कर भाग गए। ज्वेलर शिव कुमार की इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी गोयल द्वारा वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों की शिघ्र गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सीओ मावली मनीष कुमार आईपीएस के सुपरविजन एवं एसएचओ हुकम सिंह के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल पर आने जाने वाले रास्तों पर लगे करीब 210 सीसीटीवी फुटेज और व मंगलवाड, चितौडगढ, मावली, राजसमंद, बांसवाड़ा में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

टीम द्वारा घटनास्थल का रूट चार्ट बनाया जाकर तकनीकी विश्लेषण कर घटना करने वाले अभियुक्तों की पहचान गुजरात व महाराष्ट्र से की गई। चिन्हित आरोपियों की धरपकड के लिए टीम द्वारा लगातार बाहर कैंप कर मुखबिर एक्टिवेट किये गये। एक टीम बारामती महाराष्ट्र व दुसरी टीम तापी गुजरात में करीब 20 दिन तक कैम्प लगा मुख्य आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी नरेश उर्फ रोहित गायरी, नितेश शर्मा व सुजल सुनील गायकवाड उर्फ कुष्णा ने पीड़ित के साथ मारपीट कर लूट की घटना की थी। आरोपी नितेश शर्मा ने सुनार भरत भबूतमल ओसवाल को लूट का माल बेचा था। मामले में तीन और आरोपी आदित्य पवांर उर्फ एपी पुत्र नवनाथ पंवार, गणेश सत्यवान लाडगे पुत्र सत्यवान लाडगे एवं समीर शाह पुत्र शाहजी गाडके निवासी बारामती जिला पुणे महाराष्ट्र की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना डबोक के हेड कांस्टेबल जगदेव भाटी व कांस्टेबल विकास की विशेष भूमिका रही। टीम में एसएचओ हुकुम सिंह सहित एएसआई लक्ष्मण लाल, लाल चंद्र, कांस्टेबल दिनेश, हनुमान राम, राम सिंह, सुरेंद्र एवं साइबर सेल से कांस्टेबल लोकेश शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान