Home » राजस्थान » लोक परिवहन बस की टक्कर से युवक की मौत:चौमूं में NH-52 पर सड़क पार करते समय हादसा, तीन दिन में छह लोगों की मौत

लोक परिवहन बस की टक्कर से युवक की मौत:चौमूं में NH-52 पर सड़क पार करते समय हादसा, तीन दिन में छह लोगों की मौत

चौमूं थाना इलाके के NH 52 पर लोक परिवहन बस ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक बस चलाने पर लोक परिवहन बस ड्राइवरों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त किया।

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान सीताराम (42) पुत्र प्रभात बावरिया निवासी वार्ड नंबर 44 बावरियों की ढाणी चौमूं के रूप में हुई है। राहगीर सड़क क्रॉस कर रहा था, इसी दौरान लोक परिवहन बस ने टक्कर मार दी। मृतक के शव को चौमूं सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जहां पर पोस्टमॉर्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर किया गया है। पुलिस ने लोक परिवहन बस को जब्त करके थाने लाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद पुलिस ने जब्त की बस।
हादसे के बाद पुलिस ने जब्त की बस।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और तेज गति व लापरवाही पूर्वक बस चलाने पर लोक परिवहन बस ड्राइवरों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त किया। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश करके मामले को शांत किया।

गौरतलब है कि चौमूं उपखंड क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन तक सड़क हादसों में अब तक छह जनों की मौत हो चुकी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS