Home » राजस्थान » 1 जून से जयपुर-वाराणसी के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट:सप्ताह में सातों दिन होगी संचालित, काठमांडू तक होगी कनेक्टिविटी

1 जून से जयपुर-वाराणसी के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट:सप्ताह में सातों दिन होगी संचालित, काठमांडू तक होगी कनेक्टिविटी

राजस्थान से वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने वाराणसी के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट 1 जून से शुरू होगी। जो हर दिन वाराणसी के लिए उड़ान भरेगी। इसके साथ ही यात्रियों को नेपाल के काठमांडू के लिए भी वाराणसी से सीधी फ्लाइट मिल सकेगी।

दरअसल, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1 जून से वाराणसी के लिए भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संचालित होगी। यह फ्लाइट वाराणसी से आगे नेपाल की राजधानी काठमांडू भी जाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 1596 1 जून से वाराणसी से शाम 5 बजकर 30 मिनट पर जयपुर के लिए उड़ान भरेगी।

इसी तरह फ्लाइट IX – 1560 जयपुर से शाम 6 बजे वाराणसी जाएग। यह फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन जयपुर वाराणसी के लिए संचालित होगी। वहीं, यह फ्लाइट, वाराणसी से आगे काठमांडू भी जाएगी। ऐसी में जयपुर से नेपाल जाने वाले पैसेंजर्स को भी इस फ्लाइट के शुरू होने से आसानी होगी।

बता दें कि इससे पहले 27 अप्रैल को एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की थी। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को जयपुर से हिंडन और हिंडन से जयपुर के लिए संचालित की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान