Home » राजस्थान » शादी समारोह में नशे की मनुहार, 4 लोग गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर मिला था पुलिस को वीडियो, डोडा-पोस्त सहित अन्य सामान जब्त

शादी समारोह में नशे की मनुहार, 4 लोग गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर मिला था पुलिस को वीडियो, डोडा-पोस्त सहित अन्य सामान जब्त

बालोतरा जिले की बायतु पुलिस ने ऑपरेशन नशा विहान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने शादी समारोह में नशे की मनुहार की थी। फिलहाल पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।

एसपी हरि शंकर ने बताया- नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जोधपुर रेंज आई विकास कुमार के निर्देश पर मनुहार के तहत विभिन्न आयोजनों में परोसे जाने वाले अफीम, डोडा चूरा की कुप्रथा के खिलाफ सघन अभियान चला रही है। साथ ही निगरानी रखी जा रही है।

एएसपी गोपालसिंह भाटी, बायतु डीएसपी शिव नारायण चौधरी के सुपरविजन में बायतु थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में टीम कार्रवाई कर रही है। टीम को शादी समारोह में नशे की मनुहार करने का एक वीडियो दो दिन पहले मिला था।

वीडियो की तस्दीक के लिए बायतु थानाधिकारी भंवरलाल की ओर से पुलिस टीम को सादा वर्दी में मौके पर भेजा गया। तस्दीक के दौरान वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान हनुमानराम पुत्र धनाराम निवासी प्रेम नगर पनावड़ा बायतु के रूप में की गई।

उस व्यक्ति के निवास स्थान पर दबिश दी गई। वहां उस समय उनके पुत्र व पुत्रियों के विवाह का प्रोग्राम चल रहा था। पुराने रहवासी ढाणी में बने एक झोपें में चार व्यक्ति डोडा-पोस्त की अवैध मनुहार करते हुए पाए गए। झोपें की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक थैली में 780 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त मिला।

साथ ही एक लोह का हमान-दस्ता मय घोटा, दो स्टील की कटोरियां व एक कपड़ा बरामद हुआ। जिसका उपयोग डोडा-पोस्त को पीसने व छानने में किया जा रहा था। समस्त सामग्री को जब्त कर मौके से हनुमानाराम उर्फ हड़मानाराम पुत्र धनाराम निवासी प्रेमनगर बायतु, राजेंद्र प्रसाद पुत्र घींगड़मल निवासी पनावड़ा, नैनाराम पुत्र मगनाराम निवासी साइयों की ढाणी पनावड़ा ओर खेताराम पुत्र अमराराम निवासी प्रेमनगर पनावड़ा को गिरफ्तार किया गया।

इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जांच पड़ताल जारी है। खेताराम के खिलाफ पहले से आबकारी सहित अलग धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।