Home » राजस्थान » जयपुर के अपार्टमेंट में एसी में शॉर्ट सर्किट, आग लगी:11 वें फ्लोर पर था फ्लैट, दावा-10 लाख रुपए का नुकसान हुआ

जयपुर के अपार्टमेंट में एसी में शॉर्ट सर्किट, आग लगी:11 वें फ्लोर पर था फ्लैट, दावा-10 लाख रुपए का नुकसान हुआ

जयपुर में अपार्टमेंट के 11-फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने से दहशत फैल गई। एसी में शॉर्ट सर्किट से रुम में रखा 10 लाख रुपए का सामान जलाकर खाक हो गया। मानसरोवर फायर बिग्रेड स्टेशन से पहुंची तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मानसरोवर फायर स्टेशन के दमकलकर्मी ने बताया- पत्रकार कॉलोनी में महिमा एलिंजा की 11 फ्लोर पर राजेन्द्र माथुर का फ्लैट है। वह अपने परिवार के साथ यहां रहते है। शनिवार सुबह वह और उनके बेटे अपनी जॉब पर चले गए। दोपहर करीब 2 बजे अचानक रुम में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट हो गया। धमाके के साथ निकली चिनगारी से रुम में रखे सामान ने आग पकड़ ली। आवाज सुनकर रुम में जाकर देखने पर आग की लपटे उठती दिखाई दी।

फ्लैट के इसी कमरे में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
फ्लैट के इसी कमरे में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।

परिवार के सभी मेंबर फ्लैट से बाहर निकल आए। अपार्टमेंट में मौजूद फायर सिस्टम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना पर मानसरोवर फायर बिग्रेड स्टेशन से हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड सहित तीन दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने महज 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से रुम में रखा करीब 10 लाख रुपए कीमत का सामान जलकर खाक हो गया।

आग से फ्लैट में काफी नुकसान हुआ। यहां रखा सामान जलकर खाक हो गया।
आग से फ्लैट में काफी नुकसान हुआ। यहां रखा सामान जलकर खाक हो गया।
हादसे के बाद अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।
हादसे के बाद अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान