Home » राजस्थान » जयपुर में ब्लैकमेल कर युवती से रेप:अश्लील वीडियो शेयर करने की दी धमकी, डरा-धमकाकर ऐंठे 25 लाख रुपए

जयपुर में ब्लैकमेल कर युवती से रेप:अश्लील वीडियो शेयर करने की दी धमकी, डरा-धमकाकर ऐंठे 25 लाख रुपए

जयपुर में ब्लैकमेल कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो को शेयर करने की धमकी देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। बजाज नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बजाज नगर) हवा सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- झुंझुनूं की रहने वाली 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पिछले कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। परिचय होने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि मई-2024 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए टोंक रोड स्थित होटल में बुलाया। मिलने जाने पर उसकी फोटो-वीडियो को शेयर करने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो डालने की कहकर ब्लैकमेल कर रेप किया। ब्लैकमेल कर डरा-धमकाकर आरोपी ने करीब 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान