Home » राजस्थान » मजाक में खुद पर पेट्रोल छिड़का, अचानक लगी आग:युवक पूरी तरह झुलसा, मौत; परिवार को डराने के लिए निकाला था लाइटर

मजाक में खुद पर पेट्रोल छिड़का, अचानक लगी आग:युवक पूरी तरह झुलसा, मौत; परिवार को डराने के लिए निकाला था लाइटर

ससुराल में आए एक युवक ने मजाक करते हुए घर में खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। उसके बाद लाइटर निकालकर खुद को आग लगाने की धमकी देने लगा। तभी लाइटर से आग लग गई और युवक पूरी तरह झुलस गया।

युवक को झुलसता देख उसका भाई बचाने दौड़ा और तुरंत अस्पताल ले गया। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।

यह घटना अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपुरी में सोमवार सुबह की है। मजाक-मजाक में की गई इस हरकत ने एक परिवार को गहरे सदमे में पहुंचा दिया।

मजाक-मजाक में युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल पार्षद प्रतिनिधि रिंकू के अनुसार, लोकेश कुमार जाटव ( 24) रविवार रात को ससुराल से घर लौटा था। सोमवार सुबह मजाक करते हुए उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और लाइटर निकालकर आग लगाने की धमकी देने लगा। इसी दौरान अचानक लाइटर से आग लग गई और वह पूरी तरह झुलस गया।

5 साल पहले शादी, 2 साल की बेटी पांच साल पहले शादी करने वाले लोकेश की ढाई साल की एक बेटी भी है। वार्ड पार्षद रिंकू सिंह ने बताया कि आग लगाने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक