शादी की रिसेप्शन पार्टी में अचानक आग लग गई। घटना के समय करीब 400 गेस्ट मौजूद थे। हवा तेज चलने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 7 दमकल की गाड़ियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उधर, नगर निगम ने कहा है कि बैंक्वेट हॉल में आग से बचाव के किसी तरह के इंतजाम नहीं थे। शहर के सभी मैरिज गार्डन की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
हादसा कोटा के विज्ञान नगर इलाके में एयरपोर्ट के सामने स्थित शुभम मैरिज गार्डन में हुआ। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पहले घटना से जुड़ी 3 PHOTOS देखिए…



अचानक चिल्लाने की आवाजें आने लगीं दूल्हे के पिता सीताराम सुमन ने बताया- रिसेप्शन में सभी लोग व्यस्त थे। मैरिज गार्डन में 300-400 मेहमान मौजूद थे। स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन के साथ मेहमान फोटो खिंचवा रहे थे। अचानक चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। देखा तो स्टेज की तरफ आग लगी हुई थी। तेज हवा चलने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
टेंट-डेकोरेशन जलकर खाक फोटोग्राफर रंजन कुशवाह ने बताया कि वे रिसेप्शन की फोटोग्राफी कर रहे थे। तभी आग की लपटें निकलने लगीं। तुरंत दूल्हा-दुल्हन को स्टेज से हटाया गया। पूरे मैरिज गार्डन में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि टेंट, कुर्सियां और सारा डेकोरेशन राख हो गया। फोटोग्राफी टीम भी अपना सामान नहीं बचा पाई।
आग लगने से पहले की 3 तस्वीरें…


नगर निगम बोला- नियमों का उल्लंघन हुआ नगर निगम कमिश्नर अनुराग भार्गव ने बताया- उदयपुर के शुभम मैरिज गार्डन में लगी इस भीषण आग के दौरान फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। अब शहर के सभी मैरिज गार्डन में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट, एनओसी और रजिस्ट्रेशन की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोटा में महावीर नगर विस्तार योजना के रहने वाले सीताराम सुमन (दूल्हा के पिता) ने बताया- मेरा बेटा अनुभव सुमन स्वास्थ्य विभाग में CHO के पद पर हाल ही में जॉइन किया है। दुल्हन श्रुति सुमन सरकारी टीचर है। 17 मई को कोटा से बारात अजमेर के सवार में गई थी। सोमवार को शुभम मैरिज गार्डन में रिसेप्शन चल रहा था। तभी आग लग गई।






