Home » राजस्थान » राजस्थान के 10 शहरों में लू और तेज गर्मी:जयपुर में सड़कों पर किया जा रहा पानी का छिड़काव; 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के 10 शहरों में लू और तेज गर्मी:जयपुर में सड़कों पर किया जा रहा पानी का छिड़काव; 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर समेत तमाम शहरों में आज सुबह से आसमान साफ है और तेज धूप है।

जयपुर समेत कई शहरों में तेज गर्मी पड़ रही है। जयपुर में फॉग मशीन से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

प्रदेश में आज 10 जिलों में तेज गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलवर और उदयपुर समेत 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के 6 शहरों चूरू, बीकानेर, फलोदी, बाड़मेर, पिलानी (झुंझुनूं) और श्रीगंगानगर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

करौली, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में मंगलवार को इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ।

राजस्थान में मौसम का हाल… PHOTOS में देखिए…

फोटो जयपुर शहर की है। गर्मी को देखते हुए बुधवार को यहां फॉग मशीन से सड़कों पर पानी छिड़का गया।
फोटो जयपुर शहर की है। गर्मी को देखते हुए बुधवार को यहां फॉग मशीन से सड़कों पर पानी छिड़का गया।
जैसलमेर में तेज गर्मी के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम है। जो लोग निकल रहे हैं, वे स्कॉर्फ या दुपट्‌टे से चेहरा ढककर जा रहे हैं।
जैसलमेर में तेज गर्मी के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम है। जो लोग निकल रहे हैं, वे स्कॉर्फ या दुपट्‌टे से चेहरा ढककर जा रहे हैं।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS