Home » राजस्थान » जयपुर में परिचित ने किया युवती से रेप:मिलने के बहाने आया घर, धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया

जयपुर में परिचित ने किया युवती से रेप:मिलने के बहाने आया घर, धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया

जयपुर में परिचित युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने आरोपी परिचित घर आया था। धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। शिप्रापथ थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शिप्रापथ) राजेन्द्र गोदारा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- शिप्रापथ की रहने वाली 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। मिलने-जुलने के साथ ही आरोपी का घर पर आना-जाना था। आरोप है कि 15 मई को मिलने के बहाने आरोपी परिचित घर आया।

घर पर अकेला पाकर धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेहोशी की हालत में होने पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर डराया-धमकाया। हिम्मत कर पीड़िता ने शिप्रापथ थाने में आरोपी परिचित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास