Home » राजस्थान » बुजुर्ग महिला को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:आंखों में मिर्च पाउडर डालकर छीन लिए सोने के टॉप्स व कैश; लूट का माल बरामद

बुजुर्ग महिला को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:आंखों में मिर्च पाउडर डालकर छीन लिए सोने के टॉप्स व कैश; लूट का माल बरामद

गांधी नगर थाना पुलिस ने 70 साल की बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई सोने की एक जोड़ी टॉप्स और गले का जंतर बरामद किया है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी मन्नी देवी (70) ​रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 19 मई की दोपहर वह जंगल में बकरियों को पानी पिलाने गई थी। वहां दो बदमाश आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कानों की सोने की टॉप्स, गले का जंतर और 20 हजार रुपए कैश छीनकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने जंगल की दीवारों के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। पता चला कि दो युवक वारदात के बाद दीवार फांदकर भागे थे। गठित टीम ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान कर पकड़ लिया। वारदात के बाद भागते समय जंगल की ऊंची दीवार से कूदने पर चोटिल हो गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास