Home » राजस्थान » तेज आंधी से बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट:दुकानों के बाहर लगे तिरपाल से तार टच होने से धमाका, रात होने से बड़ा हादसा टला

तेज आंधी से बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट:दुकानों के बाहर लगे तिरपाल से तार टच होने से धमाका, रात होने से बड़ा हादसा टला

चौमूं में बुधवार रात मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी ने लोगों को परेशान कर दिया। चौमूं शहर के मुख्य बाजार बावड़ी गेट के पास दुकानों के बाहर लगे तिरपाल से बिजली के तार टच हो गए। इससे तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने तुरंत बिजली निगम को सूचना दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से शहर के मुख्य बाजार में बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं। विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पूर्व पार्षद विक्रम सिंह जोधा ने बताया कि रात का समय होने के कारण दुकानें बंद थी। इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर दिन के समय ऐसा शॉर्ट सर्किट होता तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द ही तारों की मरम्मत करने की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास