Home » राजस्थान » खानपुर में व्यापारी के मुनीम से लूट:बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने 57 हजार रुपए छीने, मारपीट में हुए घायल

खानपुर में व्यापारी के मुनीम से लूट:बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने 57 हजार रुपए छीने, मारपीट में हुए घायल

बारां जिले में खानपुर के पास बुधवार शाम को एक व्यापारी के मुनीम से लूट की वारदात हुई। छीपाबड़ौद से वसूली कर लौट रहे मुनीम ओमप्रकाश शर्मा को बारहपाटी के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रोका। बदमाशों ने मुनीम के साथ मारपीट की और उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसके बैग से 57 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

घटना शाम करीब 5 बजे की है। मारपीट में घायल गोलाना खानपुर निवासी मुनीम ओमप्रकाश शर्मा को खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाधिकारी मांगीलाल सुमन के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर