Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध कॉलोनियां पर बड़ी कार्यवाही

जयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध कॉलोनियां पर बड़ी कार्यवाही

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-11 निजी खातेदारी की करीब 14 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियां को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।जोन-13 में कानोता थाने सामने सतनाम मीना रेडियोज दुकान के ऊपर बने 02 अवैध फ्लैट की पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।साथ ही जोन-10 निजी खातेदारी में करीब 07 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णत ध्वस्त किया गया।


महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम खातीपुरा तहसील सांगानेर जिला जयपुर में करीब 10 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘मुरली ग्री़न्स’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।साथ ही जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम रामजीपुरा तहसील सांगानेर जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

साथ ही जेडीए द्वारा जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित कानोता थाने सामने सतनाम मीना रेडियोज दुकान के ऊपर 02 फ्लैटों का अवैध निर्माण किये जाने पर निर्माणकर्ता को धारा 32,33 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने हेतु पाबंद किया गया था।परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा 34 (क) का नोटिस जारी कर आज दिनांक 22.05.2025 को उक्त अवैध फ्लैटों के प्रवेश द्वारों इत्यादि को इंजीनियरिंग शाखा की मदद गेटों पर ताला सील व चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सुमेल जिला जयपुर में करीब 07 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘हनुमान सिटी’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें,प्लाटो की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय,प्रथम,प्रवर्तन अधिकारी जोन-11,13,10 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS