Home » राजस्थान » ब्रेजा कार में 33 कार्टन अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार में 33 कार्टन अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

आबू रोड(सिरोही): सदर पुलिस ने राजस्थान-गुजरात की अंतरराज्जीय सीमा पर ब्रेजा कार से अंग्रेजी शराब व बीयर टीन के 33 कार्टन बरामद किए. साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार एएसपी ब्रजेश सोनी व डीएसपी अचलसिंह देवड़ा के सुपरवीजन में सदर थानाधिकारी जसवंतसिंह के नेतृत्व में सउनि नरेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के चलते राजस्थान-गुजरात अन्र्तराज्यीय सीमा पर नाकाबंदी की गई.

इस दौरान ब्रेजा कार को रुकवाने की कोशिश की गई. लेकिन, कार चालक वाहन को वापस घुमाकर भागने लगा. इस पर कार को घेरा देकर रोका. कार सवार दोनों व्यक्तियों को दस्तयाब किया. कार की तलाशी ली गई. कार से 20 कार्टन अंग्रेजी शराब व 13 कार्टन बीयर के टीन बरामद किए गए.

ब्रेजा कार को जब्त किया गया. कार सवार गुजरात के अमीरगढ़ के चांदनी चौक निवासी मनीष  वणकर व पालनपुर के गोढ निवासी किशन सिंह डाबी राजपूत को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines