Home » राजस्थान » कार की टक्कर से महिला की मौत:पति और बेटा घायल, बाइक से किशनगढ़ जा रहे थे तीनों

कार की टक्कर से महिला की मौत:पति और बेटा घायल, बाइक से किशनगढ़ जा रहे थे तीनों

अजमेर के जयपुर रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला का पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने बॉडी को मॉर्च्युरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार- मृतक महिला सोनू (28) पत्नी चरणदास निवासी हरिजन बस्ती रामगंज यूआईटी कॉलोनी है। महिला का पति चरणदास (31) और बेटा दीपांशु (10) हॉस्पिटल में भर्ती है। तीनों बाइक पर किशनगढ़ से लौट रहे थे।

घुघरा के आगे जयपुर रोड पर कार चालक ने गलत दिशा में तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर में 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग,80 लोग फंसे:धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने लगी, पार्किंग में 12 बाइक और 3 कार जली

जयपुर में एक रिहायशी अपार्टमेंट में आग लग गई। 6 मंजिला बिल्डिंग में 80 लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची